कुशीनगर में मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और PDA जनपंचायत — सांसद बाबू सिंह कुशवाहा बोले, “2027 में बनाएंगे समाजवादी सरकार”
कुशीनगर।
जनपद कुशीनगर के दुदई वार्ड नंबर 1 स्थित श्री सीताराम हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को श्रद्धेय नेता मुलायम सिंह यादव जी की तीसरी पुण्यतिथि एवं PDA जनपंचायत कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि “हम सबको नेताजी के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता 2027 में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाकर समाजवादी सरकार बनाएंगे।”
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व विधायक डॉ. पी.के. राय, पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और स्वास्थ्य शिविर में लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। इस दौरान 100 से अधिक लोगों को निःशुल्क चश्मा वितरित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम अवध यादव ने की तथा संचालन विजय यादव ने किया।
अंत में वरिष्ठ सपा नेता संतोष कुमार तिवारी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबू सिंह कुशवाहा का बयान :
कार्यक्रम के पश्चात मीडिया से बातचीत में जब सांसद बाबू सिंह कुशवाहा से पूछा गया कि “मायावती ने सपा पर बड़ा कड़ा प्रहार किया है, क्या प्रतिक्रिया है?”
“आज श्रद्धेय नेता जी की पुण्यतिथि है। समाजवादी पार्टी के लोगों ने संकल्प लिया है कि नेताजी के दिखाए रास्ते पर चलकर 2027 में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाएंगे। बहुजन समाज पार्टी का कटाक्ष स्वाभाविक है, क्योंकि समाजवादी पार्टी ही बीजेपी से सीधी लड़ाई लड़ रही है।”
जब मीडिया ने रामपुर में आज़म खान और सांसद मुहिमुल्ल्ला नकवी के बीच बढ़ती कथित टकरार पर सवाल किया तो उन्होंने कहा
“कहीं कोई टकरार नहीं है। आज़म खान साहब के आने से पार्टी मजबूत होगी और संगठन में तेजी आएगी।”
एक अन्य सवाल में जब उनसे मायावती की रैली के असर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा
“हम अपने संगठन और PDA पंचायत पर ध्यान दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी गांव-गांव जाकर पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और गरीब अपरकास्ट सभी को जोड़कर संविधान की रक्षा के लिए लड़ रही है।”
अंत में जब पूछा गया कि क्या 2027 में बसपा और भाजपा साथ आ सकते हैं?
तो उन्होंने स्पष्ट कहा
“समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी ही 2027 में सरकार बनाएंगे।”
मुलायम सिंह यादव, मुलायम सिंह यादव पुण्यतिथि, दुदही श्रद्धांजलि सभा, बाबू सिंह कुशवाहा, समाजवादी पार्टी, मुलायम सिंह यादव न्यूज, यूपी राजनीति, सपा न्यूज, awaazebharat news
