जहांगीरगंज में प्रत्याशी पर केसजहांगीरगंज में प्रत्याशी पर केस
जहांगीरगंज में प्रत्याशी पर केस
जहांगीरगंज में प्रत्याशी पर केस|

जहांगीरगंज में प्रत्याशी पर केस दर्ज होने से हड़कंप मच गया है। पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाले मनबढ़ प्रत्याशी के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लेते हुए तलाश तेज कर दी है। जहांगीरगंज पत्रकार धमकी मामले में मनबढ़ प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पत्रकार को धमकाने की घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  अम्बेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में उस वक्त माहौल गर्म हो गया, जब जिला पंचायत क्षेत्र रामनगर पूर्वी के लखंडीह ग्राम निवासी एक कथित मनबढ़ प्रत्याशी रजनीकांत यादव पर पत्रकार के साथ मारपीट और धमकाने व जान से मारने की धमकी देने पर केस दर्ज। घटना नगर पंचायत जहांगीरगंज के बावली चौक के पास दोपहर लगभग डेढ़ बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पत्रकार रमेश मौर्य किसी दुकान पर नाश्ता करने जा रहे थे, तभी आरोपी ने उन्हें देखकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि जैसे ही पत्रकार ने घटना का वीडियो बनाना चाहा, उनका मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया गया और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देकर पुलिस के आने से पहले दुम दबाकर भाग गए। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। पत्रकार रमेश मौर्य तत्काल थाना जहांगीरगंज पहुंचकर तहरीर दिए और

तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 007/26 BNS की धारा 115(2), 352, 351(3), 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की गई। कलम उठाने वालों की आवाज अगर यूं दबाई जाएगी तो इस घटना ने क्षेत्र में पत्रकारों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। लोगों में यह चर्चा है कि जब सच दिखाने वाली आंखें ही असुरक्षित हों, तो आम जनता के हक और न्याय की लड़ाई कौन लड़ेगा यह सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक आवाज पर चोट मानी जा रही है।

पत्रकारों को डराना-धमकाना सीधे तौर पर अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है। जहांगीरगंज की इस घटना ने एक बार फिर चुनावी दौर में पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रेस क्लब ने इस मामले में कड़ी निंदा की है और मांग की है कि जहांगीरगंज में प्रत्याशी पर केस दर्ज होने के बाद अब उसकी गिरफ्तारी भी तुरंत सुनिश्चित की जाए।

गौरतलब है कि उक्त दबंग व्यक्ति के ऊपर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे तथा उत्पीड़न के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने किया गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, खोजबीन शुरू।

Translate »