एनकाउंटर में मारे गए बदमाशएनकाउंटर में मारे गए बदमाश

दिल्ली रोहिणी एनकाउंटर में बिहार के 4 मोस्ट वांटेड अपराधी मारे गए। दिल्ली और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रंजन पाठक समेत सभी गैंगस्टर ढेर।

रोहिणी, दिल्ली – आवाज ए भारत 
दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में हुई मुठभेड़ में बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मार गिराए गए। मारे गए अपराधियों में कुख्यात रंजन पाठक का नाम भी शामिल है, जो लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहार के कई वांटेड अपराधी दिल्ली में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और बिहार पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया। जब पुलिस ने रोहिणी सेक्टर-23 में संदिग्ध वाहन को रोका, तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में चारों अपराधी मौके पर ही मारे गए गैंगस्टरों में सबसे कुख्यात नाम रंजन पाठक का है। उस पर हत्या, अपहरण, रंगदारी और गैंगवार जैसे कई संगीन मामले दर्ज थे। बिहार के कई जिलों — पटना, आरा और बक्सर — में उसका आतंक फैला हुआ था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी, लेकिन वह फरार चल रहा था।

मुठभेड़ के बाद सभी को डॉ. भीमराव अंबेडकर (बीएसए) अस्पताल, रोहिणी में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया. दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस पूरे ऑपरेशन में किसी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई है.

मारे गए अपराधियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • रंजन पाठक (25 वर्ष) – पिता मनोज पाठक, निवासी मलहई, थाना सुरसंड, जिला सीतामढ़ी, बिहार.
  • बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25 वर्ष) – पिता सुखला देवी, निवासी रतनपुर, थाना बजपट्टी, जिला सीतामढ़ी.
  • मनीष पाठक (33 वर्ष) – पिता अरविंद पाठक, निवासी मलहई, थाना सुरसंड, जिला सीतामढ़ी.
  • अमन ठाकुर (21 वर्ष) – पिता संजीव ठाकुर, निवासी शेरपुर, करावल नगर, दिल्ली.

जांच में यह भी सामने आया है कि रंजन पाठक और उसके साथी दिल्ली में पिछले कुछ महीनों से छिपे हुए थे। वे यहां से बिहार और झारखंड में अपने नेटवर्क को संचालित कर रहे थे। पुलिस का मानना है कि वे किसी बड़े आपराधिक ऑपरेशन की तैयारी में थे।पुलिस ने एनकाउंटर स्थल से तीन पिस्टल, एक राइफल, कई कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों से गैंग के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को सील कर दिया गया।बिहार पुलिस ने बताया कि एनकाउंटर के बाद अन्य राज्यों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है, ताकि गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश की जा सके। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने इस संयुक्त कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया है। अधिकारियों का कहना है कि इस ऑपरेशन से न सिर्फ बिहार बल्कि दिल्ली में भी सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

Translate »