
कश्मीर मौसम अपडेट के अनुसार घाटी में आसमान साफ रहा, रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस रहा।यह क्षेत्र वर्तमान में ‘चिल्ला-ए-कलां’ नामक 40 दिनों की भीषण ठंड की अवधि से गुजर रहा है; इस दौरान रात का तापमान आमतौर पर हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे गिर जाता है। मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों तक शुष्क मौसम रहने के पूर्वानुमान के मद्देनजर शुक्रवार (2 जनवरी, 2026) को अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर में साफ आसमान के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।
अधिकारियों के मुताबिक, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग समेत अन्य पर्यटक स्थलों तथा कई ऊंचे इलाकों पर बुधवार रात को बर्फबारी हुई। हालांकि, आसमान साफ रहने के कारण घाटी के अधिकतर स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के 2.2 डिग्री सेल्सियस से कम था। हालांकि, यह तापमान साल के इस समय के सामान्य तापमान से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अधिकारियों के अनुसार, गुलमर्ग क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान बना रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 7.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात से 1.5 डिग्री कम था।
उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान से कई डिग्री कम रहा। वहीं, घाटी के प्रवेश द्वार माने जाने वाले काजीगुंड में यह शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि कोकरनाग में यह शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल यह क्षेत्र ‘चिल्ला-ए-कलां’ (40 दिनों की भीषण ठंड की अवधि) के दौर से गुजर रहा है और इस दौरान रात का तापमान आमतौर पर हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे गिर जाता है। इस अवधि के दौरान हिमपात की संभावना सबसे अधिक रहती है, लेकिन घाटी के मैदानी इलाकों में अब तक इस मौसम में कोई बर्फबारी नहीं हुई है। मौसम विभाग ने पांच जनवरी 2026 तक मौसम के मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना जताई है।
कश्मीर मौसम अपडेट के अनुसार घाटी में शुक्रवार को आसमान पूरी तरह साफ रहा, जिसके चलते रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवाओं और साफ मौसम के कारण कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।कश्मीर मौसम अपडेट के मुताबिक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम की सबसे ठंडी रातों में से एक मानी जा रही है।
दो जनवरी कश्मीर में साफ आसमान के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जबकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम के मुख्य रूप से शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग समेत अन्य पर्यटक स्थलों तथा कई ऊंचे इलाकों पर बुधवार रात को बर्फबारी हुई। हालांकि, आसमान साफ रहने के कारण घाटी के अधिकतर स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कश्मीर घाटी इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है। कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, वहीं ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी जारी है। यह क्षेत्र ‘चिल्ला-ए-कलां’ के बीच में है। यह 40 दिनों की अवधि होती है, जिसमें कड़ाके की सर्दी पड़ती है और रात का तापमान अक्सर शून्य से काफी नीचे चला जाता है। साफ आसमान के कारण गुरुवार रात को न्यूनतम तापमान और गिर गया। हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम के शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है।
