खेसारी लाल यादव बिहार चुनाव 2025 में जनता को संबोधित करते हुएखेसारी लाल यादव बिहार चुनाव 2025 में जनता को संबोधित करते हुए

खेसारी लाल यादव बिहार चुनाव 2025 में छपरा से जनता को संदेश देते हुए बोले मंदिर बनाना जरूरी है, लेकिन शिक्षा, रोजगार और अस्पताल भी उतने ही जरूरी हैं। जानिए खेसारी लाल का पूरा बयान और क्यों कहा कि बिहार को विकास की जरूरत है विवाद की नहीं।

छपरा: भोजपुरी सुपरस्टार और अब नेता बने खेसारी लाल यादव ने बिहार चुनाव 2025 के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब जनता को मंदिर-मस्जिद की राजनीति से हटकर विकास, रोजगार और शिक्षा की बात करनी चाहिए।

खेसारी ने कहा आप राम मंदिर को लेकर वोट मांगते हैं तो मैं क्यों मस्जिद पर टिप्पणी करूं? मैं कहता हूं मंदिर बनाइए, लेकिन अस्पताल भी बनाइए, स्कूल भी बनाइए। मंदिर से बच्चों का भविष्य तय नहीं होता, रोजगार और शिक्षा से होता है। एनडीए पर सीधा हमला खेसारी लाल यादव ने एनडीए नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि 20 साल सत्ता में रहने के बावजूद बिहार को विकास नहीं मिला। उन्होंने कहा जो आज भी जंगलराज की बात करते हैं, उनसे पूछिए कि 20 साल में बिहार को क्या दिया? बाहर के व्यापारी आज भी डरते हैं बिहार आने से

उन्होंने योगी आदित्यनाथ को भी नसीहत दी कि बिहार की असली स्थिति जानने के लिए उन्हें “छपरा आकर गलियों और व्यापारियों की हालत देखनी चाहिए। जनता को चाहिए विकास, विवाद नहीं खेसारी ने अपने विरोधियों को संदेश दिया कि अब जनता मुद्दों पर सवाल करे, न कि विवादों पर। खेसारी ने क्या कहा, पवन सिंह ने क्या कहा — इससे जनता का कोई फायदा नहीं है। जनता को चाहिए बेहतर शिक्षा, रोजगार और अस्पताल।उन्होंने आगे कहा मैं गरीब का बेटा हूं, लिट्टी-चोखा बेचकर और मेहनत से यहां तक पहुंचा हूं।

जनता ने बनाया है मुझे, और मैं जनता के लिए काम करूंगा। जाति से नहीं, काम से पहचान जरूरी खेसारी लाल यादव ने जातिगत राजनीति पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा बिहार की राजनीति इसलिए खराब है क्योंकि हर जात का एक नेता है। अटल बिहारी वाजपेयी, भीमराव अंबेडकर या अब्दुल कलाम को कोई जात से नहीं पहचानता — उन्हें उनके काम से याद किया जाता है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे जाति से ऊपर उठकर एक बेहतर इंसान को चुनें, जो काम करे और विकास लाए।

Translate »