CM Yogi का बड़ा एक्शन :

गांव वाले दावा कर रहे हैं कि चोर पहले ड्रोन से घर की निगरानी करते हैं फिर रात के वक्त चुपके से घरों में घुसकर चोरी के बाद दांत को अंजाम देते हैं ।

कई लोगों का दावा है कि उन्होंने अपनी आंखों से आसमान में ड्रोन उड़ते देखे हैं और कुछ कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी डर के कारण गांवों में महिलाएं और बच्चे तक सहमे हुए हैं। रात होते ही लोग समूह बनाकर चौकसी करने निकल जाते हैं और जैसे ही कहीं ड्रोन दिखाई देता है, ग्रामीण एकजुट होकर मौके पर पहुंच जाते हैं।
इन घटनाओं के बीच बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर यह ड्रोन उड़ा कौन रहा है, क्या सचमुच इनके जरिए चोरी की साजिश हो रही है या यह सब सिर्फ अफवाह है।
इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा है कि ड्रोन से जुड़ी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने वालों पर गैंगस्टर एक्ट और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून एनएसए के तहत भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कई जिलों में जांच अभियान शुरू कर दिया है। जिन लोगों के पास ड्रोन हैं उनका सत्यापन किया जा रहा है और उनसे शपथ पत्र भी लिया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को भी चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।
स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कहीं ड्रोन उड़ते दिखाई दें तो तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दें।
स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश में ड्रोन को लेकर फैली इस दहशत और अफवाह की स्थिति पर सरकार और प्रशासन कड़ी निगरानी रखे हुए हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया है कि ड्रोन का गैरकानूनी प्रयोग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Translate »