
दिल्ली के तुर्कमान गेट पथराव मामला में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद कैफ और अदनान समेत 5 लोगों को दबोच लिया है। बुधवार (7 जनवरी, 2026) की सुबह दिल्ली के रामलीला मैदान इलाके में एक मस्जिद के पास अतिक्रमण विरोधी अभियान हिंसक हो जाने के बाद कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।
तुर्कमान गेट पथराव मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक फैज इलाही मस्जिद के पास MCD द्वारा अवैध कब्जे को हटाने के दौरान भीड़ ने पथराव किया था। चांदनी महल पुलिस स्टेशन के कॉन्स्टेबल संदीप के बयान पर एफआईआर दर्ज हुई है। कॉन्स्टेबल संदीप ने बयान में बताया कि वह बड़ी मस्ज़िद तुर्कमान गेट के पास तैनात था। वहां पर कोर्ट के आदेश के मुताबिक फैज इलाही मस्जिद के पास MCD द्वारा अवैध कब्जे को हटाया जाना था। इस फैसले को लेकर वहां स्थानीय लोगों को पहले ही अवगत करा दिया गया था।
कॉन्स्टेबल संदीप के बयान के मुताबिक रात 12 बजकर 40 मिनट पर एसएचओ साहब अन्य स्टाफ के साथ बैरिकेडिंग कर रहे थे। तभी 30-35 लोगों की भीड़ पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए पुलिस बैरिकेडिंग की तरफ बढ़ने लगी। भीड़ में शहनवाज, मोहम्मद आरिब, मोहम्मद कासिफ, मोहम्मद अदनान और मोहम्मद कैफ को जानता हूं। कॉन्स्टेबल संदीप के बयान के मुताबिक SHO साहब ने इन लोगों को लाउड हेलर पर घोषणा कर बताया कि इलाके में BNSS की धारा 163 लगी हुई है। सभी लोग तितर-बितर हो जाएं। लेकिन वे लोग नहीं माने। तभी भीड़ में मौजूद लोगों ने नारेबाजी करते हुए बैरिकेड को तोड़ दिया और पत्थरबाजी करने लगे।
कॉन्स्टेबल संदीप के बयान के अनुसार भीड़ में से एक शख्स ने मेरे हाथ से लाउड हेलर छीनकर तोड़ दिया। इन लोगों के द्वारा की गई पत्थरबाजी में हेड कॉन्स्टेबल जय सिंह, कॉन्स्टेबल विक्रम, रविन्द्र और SHO साहब को चोट आई है। इसी दौरान और पुलिस फोर्स की मदद से उन लोगों को तितर-बितर किया गया,जिसके बाद हमें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट पथराव मामले को गंभीरता से लेते हुए CCTV फुटेज की जांच स्थानीय इनपुट और मुखबिर तंत्र सक्रिय मोबाइल लोकेशन और सोशल मीडिया गतिविधियों की निगरानी के आधार पर त्वरित कार्रवाई की।
पुरानी दिल्ली के इस इलाके में हुई हिंसक घटना के बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद कैफ और अदनान सहित अब तक कुल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन का कहना है कि अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
भारतीय कानून के तहत पथराव जैसी घटनाओं पर IPC धारा 147 ,IPC धारा 148 IPC, धारा 353 जैसी गंभीर धाराएँ लगाई जाती हैं, जिनमें जेल और जुर्माना दोनों का प्रावधान है। तुर्कमान गेट पथराव मामला यह दर्शाता है कि भीड़ द्वारा की गई हिंसा किस प्रकार पूरे इलाके की शांति को प्रभावित कर सकती है। दिल्ली पुलिस की त्वरित कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन यह भी जरूरी है कि ऐसे मामलों में सख्त संदेश दिया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों।
तुर्कमान गेट पथराव मामला यह साफ दर्शाता है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। दिल्ली पुलिस की तेजी से की गई गिरफ्तारी एक कड़ा संदेश देती है कि हिंसा और अराजकता को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।दिल्ली का तुर्कमान गेट पथराव मामला एक बार फिर यह चेतावनी दे रहा है कि कानून प्रवर्तन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने की जरूरत है। मोहम्मद कैफ और उसके साथियों की गिरफ्तारी केवल शुरुआत है; पुलिस अब इस मामले की तह तक जाकर असली मास्टरमाइंड को पकड़ने की तैयारी में है।