लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2005 बैच के आईएएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह को अपना नया सचिव (Secretary to CM) नियुक्त किया है।
सुरेंद्र सिंह अब मुख्यमंत्री कार्यालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालेंगे। इससे पहले वे कई जिलों में बतौर डीएम (District Magistrate) और विभागीय सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सुरेंद्र सिंह की पहचान एक ईमानदार और कार्यकुशल अफसर के रूप में रही है। प्रशासनिक अनुभव और नीतिगत समझ के चलते उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में जगह दी गई है।

यह नियुक्ति मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रभावी प्रशासन और नीति-निर्माण प्रक्रिया को मजबूत करने के मकसद से की गई है।

Translate »