mayawati

जनपद अम्बेडकरनगर से बड़ी खबर :
बसपा के आलापुर विधानसभा अध्यक्ष बलराम निषाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि 9 अक्टूबर को मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि के अवसर पर लखनऊ में ऐतिहासिक महारैली आयोजित की जाएगी।
बलराम निषाद ने दावा किया कि आलापुर विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ कूच करेंगे और यह रैली बहन मायावती के नेतृत्व में शक्ति प्रदर्शन के रूप में आयोजित होगी।


उन्होंने कहा कि “जब मायावती जी के नेतृत्व में सरकार थी, तब मान्यवर कांशीराम और बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के नाम पर जिलों और उद्यानों की स्थापना हुई थी। लेकिन 2012 के बाद समाजवादी पार्टी की सत्ता आने पर इन्हीं महापुरुषों के नाम पर बनाए गए स्थलों को तोड़ा गया और उपेक्षित किया गया।” 

बलराम निषाद ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि “आज वही लोग मसीहा मान्यवर कांशीराम और बाबा साहब का फोटो लगाकर कहते हैं, ‘बाबा साहब तेरा मिशन अधूरा, हम सब मिलकर करेंगे पूरा।’ लेकिन असल में सबसे पहले इस मिशन पर हथौड़ा चलाने का काम समाजवादी पार्टी ने ही किया था। जो लोग खतरा महसूस करते हैं, उनका खतरा उन लोगों से है जो मान्यवर कांशीराम को  मनाने वाले  हैं।”
इस अवसर पर बसपा विधानसभा अध्यक्ष आलापुर बलराम निषाद, विधानसभा संयोजक आलापुर पिछड़ा वर्ग भाईचारा कमेटी जयप्रकाश मौर्य, भानुप्रताप यादव, छेदीराम मौर्य, विजेंद्र मिश्रा, गुड्डू चौबे, रवींद्र गौतम, रमेश गौतम सहित दर्जनों बड़े नेता मौजूद रहे।

रिपोर्ट: रमेश मौर्य – ब्यूरो अम्बेडकरनगर ( Awaaz E Bharat )

Translate »