मंच से की आकाश आनंद की तारीफमायावती ने मंच से पार्टी नेता आकाश आनंद की तारीफ करते हुए कहा कि आकाश बसपा का जनाधार बढ़ाने के लिए मेरे दिशानिर्देशन में लगातार प्रयास कर रहे हैं। ये अच्छी बात है। जिसके कारण बसपा के समर्थकों का भी उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने समर्थकों से हर परिस्थिति में आकाश आनंद का समर्थन करने की अपील की।

कोई कसर नहीं छोडूंगी… यूपी में पांचवी बार बनेगी बसपा की सरकार

मायावती ने कहा कि इस रैली में अन्य दलों की तरह पैसे देकर लोग नहीं बुलाए गए हैं बल्कि अपनी खून-पसीने की कमाई खर्च कर आए हैं। इस रैली ने यहां पर हुई पहले सभी रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे लगता है कि 2027 में यूपी में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से बसपा की सरकार बनेगी। उन्होंने वादा किया कि वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।

बसपा सरकार लाने के लिए छोटी-छोटी सभाएं करें समर्थक

मायावती ने कहा कि जातिवादी दल संविधान को बदलने की कोशिश करते रहते हैं लेकिन हम ऐसा नहीं करने देंगे। भले ही इसके लिए कितना भी संघर्ष करना पड़े। बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो बाबा साहेब के संविधान को सुरक्षित रख सकती है। उन्होंने 2027 में समर्थकों से यूपी में बसपा सरकार बनाने का आह्वान किया। कहा कि इसके लिए बसपा समर्थकों को बूथ स्तर पर छोटी-छोटी सभाएं कर बसपा के यूपी में चार बार रहे शासनकाल की उपलब्धियों को बताना है।
दलितों-पिछड़ों के खिलाफ बने कानून खत्म किए जाएंगे
मायावती ने कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार बनने पर उन सभी कानूनों को बदल दिया जाएगा जो कि दलितों-पिछड़ों के खिलाफ हैं। राज्य में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की सोच वाली सरकार बनेगी। लोगों को अपनी रोजी-रोटी के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा।

बिकाऊ लोगों को खरीदकर बसपा को कमजोर करने की हो रही साजिश

मायावती ने कहा कि 2007 में यूपी में पूर्ण बहुमत की बसपा की सरकार आने के बाद जातिवादी पार्टियों कांग्रेस, भाजपा व सपा ने षडयंत्र किया और बसपा को केंद्र की सत्ता तक नहीं पहुंचने दिया। रही सही कसर ईवीएम की मदद ली जबकि बैलेट पेपर से चुनाव हो सकते हैं। इन दलों ने अब दलित वोटों को बांटने के लिए बिकाऊ लोगों को खरीदकर बसपा को कमजोर करने की साजिश कर रही हैं।

‘हाथ में संविधान की कापी लेकर नाटकबाजी कर रहे हैं कांग्रेस के लोग’

मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने देश में इमर्जेंसी लगातार बाबासाहेब के संविधान का अपमान किया था और कभी भी उनका सम्मान नहीं किया और अब कांग्रेस के लोग हाथ में संविधान की कापी लेकर नाटकबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह सपा की सरकार में दलितों-पिछड़ों का उत्पीड़न हुआ है। इससे प्रदेश की कानून व्यवस्था भी चरमरा गई थी। सपा सरकार में गुंडों और अराजकतत्वों को संरक्षण दिया है।

बसपा की सरकार होने पर ही मिलेगा आरक्षण का सही लाभ

आकाश आनंद ने कहा कि यहां पर लाखों की संख्या में बसपा के समर्थक आए हुए हैं। समर्थकों के उत्साह को देखते हुए लगता है कि 2027 यूपी में पांचवी बार बसपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार होने पर ही दलितों और पिछड़ों को आरक्षण का सही लाभ मिल सकता है। बसपा की पहले रही सरकारों में देखा भी गया है। राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के साथ ही अन्य राज्यों की सरकारों में हिस्सेदारी करेगी।

कांशीराम (15 मार्च 1934 – 9 अक्टूबर 2006) भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे।[1] उन्होंने भारतीय वर्ण व्यवस्था में बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण तथा उत्थान के लिए कार्य किया।[2] इसके अन्त में उन्होंने दलित शोषित संघर्ष समिति (डीएसएसएसएस), 1971 में अखिल भारतीय पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदायों कर्मचारी महासंघ (बामसेफ) और 1984 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की स्थापना की।
Translate »