पटना।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले NDA में सीट बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, चिराग पासवान (LJP-R) की बढ़ती लोकप्रियता और मांगों के कारण गठबंधन के अंदर असंतुलन की स्थिति बन गई है।

जानकारी के अनुसार, NDA की बैठक में चिराग पासवान को लगभग 25 सीटें दिए जाने का प्रस्ताव है। वहीं, जीतन राम माँझी को 7 सीटें और उपेंद्र कुशवाहा को 6 सीटें मिल सकती हैं।
अगर ऐसा हुआ तो छोटे दलों की हिस्सेदारी घटेगी, जिससे माँझी और कुशवाहा नाराज़ हो सकते हैं।

बीजेपी और जेडीयू के बीच भी सीटों के फार्मूले को लेकर चर्चा जारी है। अनुमान है कि दोनों दल लगभग 102–102 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। सूत्र बताते हैं कि छोटे दलों को मनाने के लिए बीजेपी राज्यसभा या विधान परिषद की सीटें ऑफर कर सकती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि चिराग पासवान की आक्रामक रणनीति से इस बार बिहार NDA में समीकरण नए सिरे से बन रहे हैं। वहीं विपक्ष इस विवाद को मुद्दा बनाकर गठबंधन की एकजुटता पर सवाल उठा रहा है।

Translate »